फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव (घाटमपुर)। कस्बे में शनिवार की दोपहर बाद तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरे की कानपुर में मौत हुई। वहीं, तीसरे युवक की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे का शिकार तीनों युवक मित्र थे और घाटमपुर से एक ही बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

भीतरगांव के ग्राम कोरथा निवासी महेंद्र प्रजापति (25) अपने साथियों जितेंद्र उर्फ बब्लू (25) और सुरजीत यादव (22) के साथ शनिवार की दोपहर एक ही बाइक से घाटमपुर गए थे। तीनों को प्राइवेट नौकरी के लिए नासिक (महाराष्ट्र) जाना था। इसके लिए वह बस का रिजर्वेशन करवाने गए थे। वहीं से तीनों वापस घर लौट रहे थे। भीतरगांव रोड पर स्थित भदेवना और बेंहटा-बुजुर्ग गांवों के बीच पहुंचे। तभी, मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़े शीशम के पेड़ से जा टकराई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक महेंद्र प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बब्लू और सुरजीत को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों ने घायलों को हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। लेकिन, हैलट ले जाते समय जितेंद्र उर्फ की भी मौत होने की सूचना है। वहीं, तीसरे घायल सुरजीत यादव की हालत सामान्य बताई गई है। हादसे की सूचना पाकर परिजन सीएचसी पहुंचे। महेंद्र की मां का रो-रोकर हाल-बेहाल था।
इधर, एक अन्य हादसे में पुलिस चौकी बिरहर के मथुरापुर मोड़ पर बाइक फिसल जाने से बंबुरहा (जहानाबाद) निवासी पुष्पेंद्र और उसके रिश्तेदार का पुत्र प्रिंस घायल हो गए। दोनों को सीएचसी जहानाबाद में भर्ती कराया गया है। पुष्पेंद्र भदवारा (सजेती) से अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें