महाराजपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया में पांच महीने पहले हुए 1.41 करोड़ के घोटाले मामले में मंगलवार को पीड़ित खाताधारकों ने जमकर हंगामा किया। पैसे वापस करने की मांग को लेकर बैंक खुलने नहीं दिया। पुलिस ने तरह भीड़ को शांत कराया।
बैंक में फरवरी में ग्राहकों के खातों से रकम पार कर दी गई थी। खुलासा होने के बाद 29 फरवरी को शाखा प्रबंधक मनीष सागर ने बैंक में तैनात दिहाड़ी कर्मी पंकज गुप्ता, उसके परिजनों सहित 11 लोगों के खिलाफ धारा 406, धोखाधड़ी व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 65 व 66 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।