फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर के कीटाणुओं को नष्ट करती हैं सूर्य की किरणें, ये खास बातें जानकर हैरान रह जाएंगे

Sun, 20 Jan 2019 02:58 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डॉ. बृजेश मिश्रा व सांसद मुरली मनोहर जोशी
विज्ञापन
कानपुर में आयुष पर्व में सांसद मुरली मनोहर जोशी ने नागपुर से आए डॉ. बृजेश मिश्रा की पुुस्तक ‘स्थूल -एन ओवरव्यू ऑन ओबेसिटी एस लाइफ स्टाइल डिस्आर्डर’ पुुस्तक का विमोचन किया। श्री आयुर्वेद महाविद्यालय एवं पखवासा हॉस्पिटल, नागपुर के डिपार्टमेंट आफ बेसिक प्रिंसिपल्स एंड आयुर्वेद कंपेंडिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश ने बताया कि यह आयुर्वेद पर उनकी आठवीं पुस्तक है। उनकी दो पुस्तकें आयुर्वेद पाठ्यक्रम में भी शामिल हैं।
विज्ञापन


डॉ. बृजेश के अनुसार अनियमित जीवनशैली से डायबिटीज, बीपी, थायरॉयड आदि बीमारियां बढ़ रही हैं। सूर्य की किरणें शरीर के कीटाणुओं को नष्ट करती हैं। इसलिए सुबह सूर्योदय से पहले जागना चाहिए। 2-3 गिलास हल्का गुनगुना पानी पीने के बाद रोज दो घंटे अपने लिए निकालें। टहलें, व्यायाम, योग करें। रोज न्यूनतम आठ घंटे अच्छी नींद आनी चाहिए। 8:00-8:30 बजे नाश्ते में अंकुरित दालें, चना, मूंग, गेंहू, जौ, गाय का दूध, बादाम, खजूर या लौकी आदि का जूस ले सकते हैं। रोज एक आंवला जरूर खाएं। सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच सात्विक भोजन करें, रात का खाना 8 बजे तक खा लें और सोते समय दूध लेना चाहिए।

चाऊमीन के साथ न पिएं कोल्डड्रिंक
जीवक आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज, वाराणसी के प्रोफेसर डॉ. आनंद शुुक्ला के अनुसार गर्म और ठंडी खाद्य वस्तुएं एक साथ नहीं खाना चाहिए। गर्म चाऊमीन, मैगी के साथ कोल्डड्रिंक नहीं लेना चाहिए। सिगरेट के साथ भी ठंडा पेय नुकसानदायक है। एक बार खाने के बाद तीन घंटे तक कुछ नहीं लेना चाहिए। थोड़ी - थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाने से पाचन प्रभावित होता है। खाने में छह घंटे से ज्यादा अंतर नहीं होना चाहिए क्योंकि पेट खाली रहने पर एसिड बनने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें