दुर्घटनाग्रस्त इंदौर-पटना ट्रेन की बोगी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के पुखरायां में 20 नवंबर 2016 को स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन की क्षतिग्रस्त पड़ी एक बोगी में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। विभागीय अधिकारियाें में हड़कंप मच गया। फायर स्टेशन माती एवं भोगनीपुर दमकलकर्मियों ने आग बुझाई।
जिससे तीन सवारी ट्रेनें करीब एक-एक घंटे विलंबित हुईं। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास गत 20 नवंबर 2016 को दुर्घटनाग्रस्त हुई इंदौर-पटना सुपरफास्ट ट्रेन की क्षतिग्रस्त पड़ी बोगी नंबर बी-1 में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। धुआं उठते देखकर गेट नंबर-206 पर तैनात गेटमैन कुलदीप सिंह ने स्टेशन मास्टर केसी पांडेय को सूचित किया।