फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत

विज्ञापन
accident - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे में चौरा गांव के पास सोमवार रात आगे जा रहे ट्रक से पीछे जाने वाला ट्रक टकरा गया। जिससे ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के परेहरापुर गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसका भाई अमित कुमार(30) ट्रक ड्राइवर था। वह सोमवार रात जैनपुर से पेपर रोल लाद कर सूरत गुजरात जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव के पास कानपुर झांसी हाईवे पर आगे जा रहे ट्रक के ड्राइवर ने अचानक ब्रेेक लगा दी। ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। जोरदार टक्कर होने से वह केबिन फटने से पेपर रोल उसके ऊपर आ गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। पत्नी रंजना, मां सुनीता, भाई आशोक कुमार व पूरन सिंह का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। एसएसआई दिनेश कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज की गई है।

accident- फोटो : PUKHRANYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें