फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बोलेरो पलटने से सात छात्र घायल, बीपीएड का प्रैक्टिकल देने जा रहे थे

Sat, 03 Oct 2020 06:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को बोलेरो पलटने से बीपीएड प्रैक्टिकल देने आगरा जा रहे सात छात्र और छात्राएं घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से एक को गंभीर हालत के चलते लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हरदोई जिले के पिहानी निवासी नृपेंद्र (30) पुत्र प्रहलाद, गरिमा(28) पत्नी नृपेंद्र, गरिहार निवासी अमित वर्मा (25) पुत्र कौशल किशोर, उन्नाव जिले के कुल्लाह असीवन निवासी मधुलिका (25) पुत्री अयोध्या प्रसाद और सीतापुर जिले के पढैचा निवासी इंद्रपाल (30) पुत्र सेवाराम, किरन (28) पत्नी इंद्रपाल, ढडिका खुर्द निवासी अवनीश (24) पुत्र सियाराम शनिवार सुबह बीपीएड का प्रैक्टिकल देने आगरा जा रहे थे।

तिर्वा कोतवाली के बनपुरा गांव के पास टायर फटने से बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां से मधुलिका को हालत गंभीर के चलते लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें