फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की भिड़ंत में तीन की मौत, छह घायल

Thu, 28 Apr 2022 12:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नासिरापुर गांव के पास हवाई पट्टी के निकट बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। पाली राजस्थान से गोंडा जा रही कार के चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। इसी दौरान विपरीत दिशा लखनऊ की ओर से आ रही दूसरी कार भी इसमें टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में राजस्थान निवासी एक ही परिवार के सवार नौ लोगों में तीन की मौत हो गई। छह को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि दूसरी कार का चालक बाल-बाल बच गया। राजस्थान प्रदेश के जनपद पाली के थाना व कस्बा सुमेरपुर के जालौर चौराहा निवासी राममिलन (70) अपने परिवार के साथ कार से गोंडा जा रहे थे।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नसीरापुर के पास कार के चालक को झपकी लग गई। इससे कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर पलट गई। इसी दैरान लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार इनकी कार में टकरा गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हादसे में राममिलन का 23 वर्षीय बेटा पवन, परिवार की चिंतन (18) पुत्री रामकृष्ण और छह माह की ख्याति पुत्री कमलेश की मौत हो गई। जबकि राममिलन, उसकी 60 वर्षीय पत्नी शांती देवी, 38 वर्षीय बेटा मुकेश, कुसुम (34) पत्नी मुकेश, लक्ष्मी (4) पुत्री मुकेश, गीता (38) पत्नी कमलेश घायल हो गए।

सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दूसरी कार के चालक पंजाब के जिला पटियाला के बादसो थाना क्षेत्र के बीपी तोहरा निवासी हरदीप सिंह बाल-बाल बच गया। सीओ विक्रमाजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें