कार चालक रेहान लखनऊ के सरफराजगंज निवासी अपने बड़े भाई अंबार हुसैन के ससुर की मौत पर परिवार के साथ शव यात्रा में शामिल होने जा रहा था। चालक रेहान को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराकर खंती में पलट गई।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ग्राम सबली खेड़ा के पास कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में जिला मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर के ग्राम हाशिमपुरा निवासी फरह दीवा (50) पत्नी अमीर हुसैन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार शहनाज बानो पत्नी इंतजार हुसैन व कार चला रहा उसका बेटा रेहान हुसैन घायल हो गया।
विज्ञापन
दूसरे बेटे रिजवान हुसैन को भी मामूली चोट आई है। कार चालक रेहान लखनऊ के सरफराजगंज निवासी अपने बड़े भाई अंबार हुसैन के ससुर की मौत पर परिवार के साथ शव यात्रा में शामिल होने जा रहा था। चालक रेहान को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराकर खंती में पलट गई। मृतका कार चालक की ताई है। घायलों को यूपीडा की टीम ने सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।