फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा: बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस पलटी, 55 यात्री घायल

Wed, 31 Mar 2021 11:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

- सवारियां लेकर बिहार से दिल्ली जाते समय तालग्राम में हुआ हादसा
- यूपीडा और पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तालग्राम कट के पास पलट गई। बस में बैठीं 55 सवारियां घायल हो गईं। पुलिस और यूपीडा टीम ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इनमें पांच की हालत गंभीर देखकर मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बिहार के सीवान से कृषि ट्रैवल्स की स्लीपर बस मंगलवार को 70 सवारियां लेकर दिल्ली के लिए निकली थी। बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे थाना तालग्राम में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के छिबरामऊ अंडरपास पर डिवाइडर से टकरा कर बस पलट गई। हादसे में 55 सवारियां घायल हो गईं।

थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल, यूपीडा और एनसीसी गश्ती दल ने घायलों को चार एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। यहां यात्री बिहार प्रदेश के गोपालगंज जिले के थाना भोरे के सिसई गांव निवासी सुरजीत कुमार गुप्ता (22), भोई आंटी थाने के वासुदेवा गांव निवासी गुड्डू ठाकुर (32), थाना फुलवरिया के श्रीनगर निवासी धर्मेंद्र शर्मा (40), फुलवरिया थाना के शेरनगर धूसा निवासी लालजी सिंह (40), थाना जीरादेई सीवान के रुइया बंगरा निवासी रामनरेश (60) की गंभीर हालत देखकर मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


चालक की सवारियों से हुई थी नोकझोंक
घायल राजेश और मुकेश ने बताया कि  हादसे से पहले बांगरमऊ के पास बस खड़ी कर चालक और हेल्पर ने शराब पी। इसके बाद चालक तेज रफ्तार से लहराते हुए बस चलाने लगा। इससे यात्रियों की चालक से नोकझोंक भी हुई थी। हादसे के बाद भागे चालक और हेल्पर की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हादसे में ये लोग हुए घायल
हादसे में गोलू शर्मा (17), पवन कुमार सिंह (20) व अमित कुमार चौरसिया (19) निवासी थाना जामा बाजार के ग्राम जोगापुर कोठी, वसीम अख्तर (24) निवासी थाना बहदइया, गांव हबीबपुर, मोनू (25) निवासी गांव व थाना दरावली, मुकुंद मिश्रा (24) निवासी थाना तरवारा का गांव जीबीनगर, ताजुद्दीन अहमद (24) निवासी शेख मोहल्ला, रविंद्र कुशवाहा (20) निवासी खसुआ थाना नौतन, राजकुमार भगत( 28) निवासी हसुआ, निर्भय (28) निवासी रुइया बंगरा जीरादेई, सोनेलाल शाह (35)व राजेश शाह (35) निवासी सुंदरी बधरिया, दीपेश सिंह (25) निवासी जिला सीवान, अब्दुल वाहिद (31)निवासी गांव जोगिया डिब्बाराय, थाना तनुकुशीराज जिला कुशीनगर, सौरभ (21) निवासी राजमहल जिला साहबगंज, मोहम्मद हजरत अंसारी (29) निवासी गांव जोगिया इच्छाराय, थाना पटेहे जिला कुशीनगर, मुकेश सिंह (26) निवासी बसाईल्ला खुर्द, जिला कुशीनगर, मुन्ना (40) निवासी परसौनी तरिहान जिला कुशीनगर, नसीम(28) निवासी पटेहरिया थाना पटेहरवा जिला कुशीनगर, मोहम्मद आमीन (32) निवासी मंगलपुर्वा पटेहरवा, लालू (19) निवासी खिसौरा, गजोधर (28) निवासी शाहगंज, अमर सिंह शर्मा (21) निवासी तरअबा धर्म टोला पटेहरवा, जिला कुशीनगर, मंसूर आलम (22) निवासी गोपालपुर थाना भोरे, अनवर अहमद (22) निवासी बसोहा मिशिर गोपालगंज, अंशुमान ओझा (26) निवासी गांव महादेवझार, थाना खांदी कुंडा, जिला गोरखपुर, बसंत कुमार (36) निवासी भटवा तिवारी, थाना खानपार जौहरी, जिला गोपालगंज समेत 55 लोग घायल हुए।

बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अफरातफरी
सीएचसी में एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने  से अफरातफरी मच गई। स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। चार एंबुलेंस और पुलिस के वाहन एक साथ बड़ी संख्या में घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। डॉ. इरशाद और फार्मासिस्ट विजय वर्मा ने वार्ड ब्वॉय अनिल सुखदेव को लगाकर घायलों का उपचार किया। एक बेड पर दो घायलों को लिटाया गया। कुछ जमीन में पड़े दर्द से कराहते रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें