फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, घर के कमरे में मिला शव, 100 मीटर दूर खेत में मिले बिस्तर

Mon, 29 Mar 2021 10:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, औरेया
विज्ञापन
खेल में मिले बिस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बेला थाना इलाके के नूरपुर (कैथावा) गांव में दहेज के लालची ससुरालियों ने अपनी बहू को पीट पीटकर मार डाला।  इसके बाद शव को बिस्तर समेत जला दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


वहीं जला हुआ बिस्तर घर से कुछ दूरी पर खेत में मिला। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन आ गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इटावा के थाना बकेवर इलाके के निकटवर्ती ग्राम अहेरीपुर निवासी राजू बाथम ने बताया कि बेटी शिवानी (20) की शादी जून 2019 को बेला थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर कैथावा निवासी मनोज के साथ की थी। शादी में क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। 

शादी के कुछ दिनों बाद से ही बेटी को पति मनोज, ससुर राघवेंद्र, चचिया ससुर नरेंद्र, घनश्याम, ननद ज्योती व दुर्गा बाइक और 2 लाख नगद की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी नहीं हुई तो ये लोग उसके साथ अक्सर मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी सूचना पुत्री ने कई बार उन्हें और परिवार के अन्य लोगों को दी। सोमवार को इन लोगों ने बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए बेटी के शव को कमरे में बिस्तर पर फेंक कर आग लगा दी। 

इस बीच गांव के लोगों ने पुलिस और उन लोगों को सूचना दे दी। थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए है। वहीं जले हुए बिस्तर घर से 100 मीटर दूर मिले हैं। परिजनों को सूचना पर थाना पुलिस ने पति, ससुर व देवर को हिरासत में भी लिया हुआ है। 

पिता राजू ने बताया कि बेटी ने आज सुबह ही फोन पर अतिरिक्त दहेज की मांग करने की बात कही थी। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले मिट्टी का तेल डालकर जला देने की बात कह रहे थे। जिसके बाद दोपहर को घटना घट गई। थाना पुलिस को शिकायती पत्र दे दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि पिता राजू की तहरीर के आधार पर 8 नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें