फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से खंती में गिरा कंटेनर, चालक और खलासी घायल

Wed, 14 Aug 2019 07:28 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
टायर फटने से खंती में गिरा कंटेनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ग्राम हैबतपुर के सामने टायर फटने से एक कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। जिसमें चालक और खलासी घायल हो गए। जिन्हें बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली से एक खाली कंटेनर गुवाहाटी जा रहा था। मंगलवार रात करीब दो बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर ग्राम हैबतपुर के सामने अचानक कंटेनर का अगला पहिया फट गया। हादसे में दिल्ली के आनंद विहार निवासी चालक रामवीर पुत्र अयोध्या और खलासी रामचंद्र पुत्र संतोष घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें