आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
यह घटना कन्नौज जिले के तालग्राम के मछरैया गांव के पास हुई है। पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी गाजियाबाद चले गए। सूत्रों की मानें तो घायलों में एक मोदीनगर, गाजियाबाद निवासी पूर्व एमएलए राजपाल भी शामिल हैं।