फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: चालक को झपकी आने से बस डिवाइडर से टकराई, नौ यात्री घायल

Sat, 20 Mar 2021 10:44 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ग्राम देवखरी के निकट उड़ीसा से अयोध्या जा रही बस शनिवार सुबह चालक को झपकी आ जाने से उन्नाव जिले में डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस सवार नौ लोग घायल हो गए। बस सवार लोग गौतम पटेल के माता-पिता की अस्थि विसर्जन के लिए अयोध्या जा रहे थे।
विज्ञापन

 
घायलों में उड़ीसा जसूरा जिला के थाना लोइकरा के गोंदुनिधि निवासी गौतम पटेल (48) उसका छोटा भाई गुजरात पटेल (33), समरपुर उड़ीसा निवासी अशोकनंद (35) व उसका छोटा भाई मनसुखानंद (25), जान्हवी पटेल (42) पत्नी परमपुट्टा पटेल, प्रेमा भारती (66) पत्नी जनाउमून, संध्या रानी पटेल (34) पत्नी रंजन पटेल, सुबरना पटेल (48) पत्नी नेत्रामान पटेल, चूड़ामणि पटेल (62) पुत्री भजमन पटेल, बासमती (45) पुत्री गोगसधाम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें यूपीडा की टीम ने गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें