फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा, चालक को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, नौ लोग घायल

Sun, 08 Sep 2019 07:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में 9 लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम के मछरैया गांव के सामने रविवार सुबह करीब चार बजे चालक को झपकी आने से स्कार्पियो कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। एनसीसी पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कार सवार प्रतापगढ़ कुंडा से आगरा-मथुरा घूमने जा रहे थे। प्रतापगढ़ कुंडा के जल निगम रोड निवासी मोहम्मद सलीम (45) पुत्र मोहम्मद तिराज कार से अपने पड़ोसी मोहल्ला प्रेमनगर निवासी कौशल किशोर साहू (55), अजय कुमार साहू (50), मनीष साहू (42), विकास कुमार (35), सुनील कुमार (25), शिवकृष्णन (38), गंतू साहू (40), खुशहाल (43) के साथ कार से आगरा-मथुरा घूमने जा रहे थे।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तालग्राम मछरैया के समीप पहुंचते ही चालक को झपकी आने से कार पलट गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर एनसीसी पेट्रोलिंग व यूपीडा गश्ती दल ने कार को सीधा कर दबे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी भेजा।
विज्ञापन


जहां से चालक सलीम व अजय को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। बाद में प्रतापगढ़ कुंडा प्रेमनगर निवासी कौशल किशोर साहू पुत्र रामबदल साहू ने थाने में सूचना दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें