फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: डीसीएम पलटने से बाल-बाल बची, पांच यात्री घायल

Thu, 18 Nov 2021 01:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

फतेहपुर जिले में सड़क हादसा हुआ। जिसमें डीसीएम अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद पलटने से बाल-बाल बची। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना चौविया क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला बरी के सामने बुधवार रात एक डीसीएम आगे चल रही किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में डीसीएम पलटने से बाल-बाल बची। डीसीएम के चालक परिचालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


गाड़ी मालिक ने बताया कि चालक हरिशंकर परिचालक के साथ आगरा से बलरामपुर जनरेटर लादकर जा रहा था। तभी अचानक हादसा हो गया। इसके बाद डीसीएम को एक्सप्रेस-वे पर ही किनारे खड़ा कर दिया गया। तभी पीछे से आ रही रोडवेज की खुर्जा डिपो बस के चालक को नींद का झोंका आ गया और वह डीसीएम से जा टकराई।

बस में 54 यात्री मौजूद थे। बस दिल्ली से बांगरमऊ उन्नाव जा रही थी। दुर्घटना होने के बाद बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस सवार पांच यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से सैफई पीजीआई भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें