कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आगरा के एडीजे, उनकी पत्नी, दो बच्चे और भाई घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर हड़कंप मच गया। सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने मेडिकल कालेज पहुंचकर घायलों का हाल जाना। इलाज के बाद सभी आगरा के लिए रवाना हो गए। गोरखपुर के बक्सीपुर निवासी मोहम्मद असलम सिद्दीकी (44) पुत्र लईक सिद्दीकी आगरा कोर्ट में अपर जिला जज हैं।
शनिवार वह जज कंपाउंड नेहरू नगर से गोरखपुर के लिए निकले थे। साथ में पत्नी राजिया (40), बेटा उमर (13), बेटी इलीजा (17) व भाई कासिम (40) थे। तेज रफ्तार कार तिर्वा कोतवाली के फगुहा भट्ठा के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
हादसे में सभी लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने एडीजे का हाल जाना। हालत में सुधार होने के बाद सभी आगरा रवाना हो गए। बकरीद के चलते सभी लोग पैतृक घर जा रहे थे।