फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई कार एक की मौत, हादसे में कार सवार मेजर पत्नी व बेटी भी हुई घायल

Sat, 10 Aug 2019 06:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत - फोटो : गूगल
विज्ञापन
उन्नाव के मोती नगर में जीजीआईसी स्कूल के निकट शनिवार तड़के तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार मेजर, उनकी पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि रिश्ते में मेजर के मामा की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


बंगलूरू के जलाहल्ली निवासी मेजर नीलवेल (38) दिल्ली के धौलाकुआं स्थित आरआर हास्पिटल में तैनात हैं। वह पत्नी पूजा व बेटी अनन्या (5) को साथ लेकर शनिवार सुबह दिल्ली से लखनऊ आ रहे थे। साथ में उनके रिश्ते में मामा लखनऊ के सुभाष मार्ग कैंट निवासी अनिल विलसन (47) भी थे।

मोती नगर स्थित जीजीआईसी स्कूल के निकट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार मेजर नीलवेल, उनकी पत्नी पूजा, बेटी अनन्या व अनिल विलसन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने अनिल विलसन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन मेजर नीलवेल, पूजा व अनन्या को साथ लेकर लखनऊ चले गए। 
विज्ञापन


हादसे में बाल-बाल बचा कुत्ता 
मेजर नीलवेल की कार में एक कुत्ता भी था। हादसे में वह बाल बाल बच गया। हादसे की सूचना पर लखनऊ से आए परिजन कुत्ते को भी साथ लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें