आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को टायर फटने से सवारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह घटना बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के खड़ैचा गांव के सामने की है। घटना में बस सवार 14 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
निजी बस राजस्थान से बिहार जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद बस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।