फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: चुनाव ड्यूटी में सिपाही की हालत बिगड़ने से मौत, मतदान केंद्र के गेट पर गश खाकर गिरे वृद्ध ने तोड़ा दम

Mon, 26 Apr 2021 03:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

उदयभान (75) रविवार को गल्हिया के बूथ में मतदान करने गए थे। तभी अचानक बूथ के गेट पर गश खाकर गिर गए। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गयी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के राठ में मझगवां थाने के टोला रावत गांव में चुनाव ड्यूटी कर रहे सिपाही की अचानक हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए महोबा ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के कैंथा गांव के मूल निवासी अरविंद कुमार दीक्षित (50) काफी समय से महोबा जनपद के पनवाड़ी में परिवार सहित रहते थे।
विज्ञापन


वह चित्रकूट में कांस्टेबल पद पर कार्यरत थे। पंचायत चुनाव के दौरान मझगवां थाने के टोला रावत गांव में उनकी ड्यूटी लगी थी। स्वास्थ्य सही न होने के चलते रविवार शाम अपने पुत्र को साथ लेकर ड्यूटी करने पहुंचे थे। सोमवार सुबह 8 बजे गांव के 138, 139, 140 बूथ में ड्यूटी करते वक्त अचानक उनकी हालत बिगड़ गई।

उन्होंने गांव के पास से किसी प्राइवेट डॉक्टर से दवा मंगाकर खा ली। इंस्पेक्टर रामजीत सिंह गौड़ ने बताया कि जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन महोबा ले जा रहे थे। महोबा पहुंचने से पहले ही रास्ते मे उनकी मौत हो गयी।
विज्ञापन


वहीं राठ क्षेत्र के ग्राम पंचायत गल्हिया के सुकलहरी गांव निवासी उदयभान (75) रविवार को गल्हिया के बूथ में मतदान करने गए थे। तभी अचानक बूथ के गेट पर गश खाकर गिर गए। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गयी। परिजनों का कहना है कि बीते 4 दिन से वह बीमार चल रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें