फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घने कोहरे में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चार वाहन टकराए, 13 घायल

Mon, 18 Jan 2021 11:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले के तिर्वा में घने कोहरे के दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम ओवरटेक करने में कार से टकरा गई। जिसके बाद डीसीएम में आग लग गई। वाहन सवारों ने उतरकर अपनी जान बचाई। पीछे से आ रही तीन कारें हादसा बचाने के चक्कर में आपस में टकरा गईं।
विज्ञापन


मौकै पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने 13 घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। रविवार देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा हुआ। आगरा से लखनऊ की ओर जा रहे कार सवार से ओवरटेक करने में एक डीसीएम टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम में आग लग गई। उसी दौरान पीछे से आ रही तीन कारें आग बचाने के प्रयास में वहीं आपस में टकरा गईं। आग लगता देख डीसीएम चालक, परिचालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गए। हादसे में घायल हुए टाटा सफारी सवार लखनऊ के अशियाना निवासी अनिल कुमार पुत्र रामकिशन, नीलम पत्नी अनिल, शिवांग पुत्र अनिल, अंशुल पुत्र अनिल, विक्रांत पुत्र भीकूलाल, ईको स्पोर्ट सवार जानकीपुरम लखनऊ निवासी उमेश व पत्नी अर्चना वर्धन, टाटा टाइगो सवार कोतवाली के बेहरीन निवासी दिनेश राजपूत पुत्र रामगोविंद, शरद पुत्र रामादीन, प्रियांशु पुत्र श्रीकांत, स्तुती पुत्री शरद, दीपक पुत्र श्रीकांत, रतापुर्वा गांव निवासी अमर दीप पुत्र वीरेंद्र समेत 13 लोगों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस व यूपीडा कर्मियों ने एक्सप्रेस-वे पर क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें