फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर नीचे गिरी कार, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
0
विज्ञापन

आगरा एक्सप्रेस-वे की रेलिंग तोड़ खाई में गिरी कार, महिला की मौत
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। आगरा एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज के तिर्वा इलाके में बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार लखनऊ के एक ही परिवार के चार सदस्य जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने महिला संतोषी (37) को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। परिवार लखनऊ से दिल्ली जा रहा था।
विज्ञापन

लखनऊ के एलडीए कॉलोनी सेक्टर-टू डी निवासी अजय बहादुर का बेटा अभिषेक सिंह दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह द्वारिकापुरी इलाके में परिवार संग रहता है। अभिषेक के माता-पिता लखनऊ में रहते है। दो दिन पहले वह पत्नी संतोषी, बेटी वैष्णवी व शांभवी के साथ लखनऊ माता-पिता से मिलने आया था। मंगलवार को वह कार से परिवारीजनों व भाई रोहित के साथ दिल्ली जा रहे थे। तिर्वा के फगुहा भट्ठा के करीब कार अनियंत्रित होेकर डिवाइडर से टकराकर एक्सप्रेस-वे की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। लोगों ने जानकारी यूपी 100 पुलिस को दी। कोतवाल टीपी वर्मा व एके सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हालत गंभीर देख पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा जहां संतोषी की मौत हो गई। बाकी घायलों गंभीर हालत में वहां के डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया, अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें