फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को टक्कर मार 25 किमी. तक घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। कौशांबी जनपद में शुक्रवार की सुबह ऐसी दुर्घटना हुई जिसे देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। तेज रफतार कार चालक ने एक छात्र को टक्कर मारी। छात्र व उसकी साइकिल कार के नीचे आ गए। कार रोकने के बजाय बेतहाशा दौड़ाते हुए करीब 25 किमी. तक ले आया। कटोघन टोल प्लाजा पर बल प्रयोग कर कार को रोका गया। कार के नीचे से साइकिल व शव बाहर निकाले जा सके। कानपुर निवासी कार सवार चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कौशांबी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के टेसारी गांव निवासी ताराचंद्र सोनकर का 11 वर्षीय पुत्र शिवम कक्षा पांच का छात्र था। घर से करीब एक किमी. दूर कमासिन चौराहे पर स्थित संत गाडगे स्कूल में पढ़ता था। सुबह साइकिल से स्कूल के लिए निकला था। रास्ते में प्रयागराज की ओर से आ रही वैगनआर कार ने उसे टक्कर मारी। वह गिर गया। शिवम व उसकी साइकिल कार के नीचे फंस गई। कार कमासिन से सैनी, अजुहा होते हुए खागा कोतवाली
सीमा में आ गई। कार का पीछा कर रहे कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कटोघन टोल प्लाजा पर सूचना दी। प्लाजा पर कार को बैरियर लगाकर बल पूर्वक रोका गया। आक्रोशित लोगों ने चालक व अन्य की पिटाई भी कर दी। लोगों व टोल कर्मियों ने मिलकर कार के नीचे से साइकिल और शिवम को बाहर निकाला। मझिलगांव चौकी और सैनी थाना की पुलिस भी आ गई। पुलिस ने कार व उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया। कार चला रहा राजमणि मिश्र पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी बड़ी माता, घाटमपुर व अतुल नारायण पुत्र ओमकारनाथ निवासी भौंती थाना सचेंडी कानपुर व दो अन्य लोग मिले। राजमणि अपने साढ़ू की अस्थियों को लेकर प्रयागराज संगम में प्रवाह कर लौट रहे थे।
विज्ञापन

इनसेट-
कई जगह लोगों ने दी आवाज
कौशांबी के कमासिन चौराहे के करीब हुए हादसे के बाद जब कार बेतहाशा दौड़ रही थी तो सबसे पहले अजुहा बाजार में लोगों ने कार के नीचे साइकिल फंसे होने की पुष्टि की और शोर मचाकर कार रोकना चाहा लेकिन वह नहीं रुका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें