फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में हादसा, लोधेश्वर से लौट रहे युवक की वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल में गमगीन खड़े मृतक रोहित उर्फ गोलू के परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-इटावा हाईवे के राजेंद्रा ओवरब्रिज पर सोमवार देर रात बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों जलाभिषेक कर लोधेश्वर बाराबंकी से लौट रहे थे। घायल का कानपुर के हैलट में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

रूरा के नौरंगाबाद लालपुर निवासी राजकुमार का पुत्र रोहित उर्फ गोलू (20) रनियां की रेल पार्ट बनाने वाली एक फैक्टरी में ऑपरेटर था। रविवार को वह रनियां के गोदनपुरवा निवासी दोस्त हिमांशु (25) के साथ बाइक से बाराबंकी स्थित लोधेश्वर धाम दर्शन करने गया था।
वहां से सोमवार देर रात दोनों वापस घर आ रहे थे। राजेंद्रा ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

वहां इलाज के दौरान रोहित उर्फ गोलू की मौत हो गई। हिमांशु को हैलट रेफर कर दिया गया। इधर अनहोनी की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें