फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में हादसा, हाईवे पर लोडर पलटने से फैक्टरी श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जैनपुर की एक फैक्टरी से ड्यूटी करके लोडर में सवार होकर कमलपुर की मड़ैया अमरौधा निवासी एक युवक घर जा रहा था। लोडर माती में दुग्ध प्लांट के पास पलट गया। इससे लोडर सवार फैक्टरी श्रमिक की मौत हो गई। चार अन्य लोग मामूली रुप से घायल हो गए। वह घर चले गए।
विज्ञापन

कमलपुर की मड़ैया निवासी अवधेश यादव (40) जैनपुर की एक लेदर फैक्टरी में काम करता था। वह बुधवार को ड्यूटी पूरी होने के बाद सवारी वाहन के इंतजार में हाईवे पर खड़ा था। तभी कानपुर की ओर से आ रहे लोडर को हाथ दे दिया।
रुकने पर वह लोडर में सवार हो गया। लोडर दो किमी आगे चलते ही अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे अवधेश गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवधेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना परिजनों को दी गई। जैनपुर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एक फैक्टरी श्रमिक की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं चार लोग मामूली रुप से घायल थे। वह निजी अस्पतालों में इलाज कराने की बात कहकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें