फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बम की तरह फटा गैस सिलिंडर, स्कूल में खाना बनाते समय हुआ हादसा, बाल-बाल बचे बच्चे

Tue, 28 Jun 2022 06:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

बिलग्राम कस्बे के प्राथमिक स्कूल में खाना बनाते समय हादसा हुआ। इसमें रसोई गैस सिलिंडर लीकेज होने से अचानक फट गया, जिससे रसोई में आग लग गई। वहीं, शिक्षकों ने बच्चों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला। 
विज्ञापन
रसोई कक्ष का जला दरवाजा और फटा सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के बिलग्राम कस्बे के कन्या प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को मध्याह्न भोजन बनाते समय सिलिंडर लीकेज होने से आग लग गई। आग लगते देखकर रसोइया बाहर भागी। इतने में सिलिंडर फटने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि आग बाहर फैलने से पहले शिक्षकों ने पास के कक्ष में पढ़ रहे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। संकरी गली होने से फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कन्या प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार सुबह रसोइया रामदेवी खाना बना रहीं थीं। स्कूल में लगभग 150 बच्चे पढ़ रहे थे। इसी दौरान सिलिंडर में आग लग गई। रसोई में रखा सामान और दरवाजा जल गया। सिलिंडर फटने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। शिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि घटना से बच्चे सहमे हुए हैं। रसोइया भी डरी हुई है। वह कुछ बता नहीं पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें