फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कट से निकलने में टकराए ट्रक, एक घंटा हाइवे जाम

विज्ञापन
बारा टोल प्लाजा के पास हादसे के बाद हाईवे से ट्रकों को हटाती जेसीबी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। अकबरपुर कोतवाली के उमरन गांव के पास बुधवार देररात पेट्रोल पंप के सामने अवैध कट से निकलने के दौरान कंटेनर से ट्राला ट्रक टकरा गया। दुर्घटना में ट्राला के चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्हें जिला अस्पताल से हैलट रेफर कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से करीब एक घंटे कानपुर-झांसी हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन मंगवा कर दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला भरतपुर में सेमनगला थाना नगर निवासी ट्राला चालक मौसम (32) व खलासी तहसीम (19) मुल्तानी मिट्टी लेकर जमशेदपुर झारखंड जा रहे थे। उमरन गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर का चालक अवैध कट से मोड़कर हाईवे पर पहुंच गया। इससे कंटेनर में ट्राला पीछे से जा घुसा।
ट्राला चालक व खलासी दोनो घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के हैलट रेफर कर दिया गया। कानपुर से आने वाली लेन में भीषण जाम लग गया। कुछ ही देर में वाहनों की तीन किमी तक लंबी लाइनें लग गई। बारा व रनियां पुलिस ने क्रेन से दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को हटवाया। इस बीच करीब एक घंटा हाइवे पर जाम लगा रहा। चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि दोनों घायलों की हालत नाजुक है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें