फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार महिला मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर (कानपुर देहात)। सब्जी लेकर पति के साथ साइकिल से लौट रही महिला मजदूर को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सीएचसी हवासपुर से जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

अकबरपुर कस्बे के करबक गांव की मूल निवासी राधा देवी (30) मंगलपुर थाना क्षेत्र के भंदेमऊ गांव स्थित एक भठ्ठे पर परिवार समेत रहकर मजदूरी का काम करती थी। रविवार को वह पति अवधेश के साथ साइकिल से संदलपुर सब्जी लेने गई थी। वहां से लौटते समय जैतापुर मोड़ के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में राधा गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि, पति बच गया। घायल महिला को लोगों की मदद से हवासपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद हालात नाजुक होने पर उसेे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर रास्ते में राधा की मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। होली त्योहार पर अनहोनी पर पति व बेटी दीपाली, छोटी व निधि और बेटे नितिन व निखिल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें