फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड जाम करने में सात नामजद व 30 अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। कस्बे के गोपालपुर मोड़ के पास कानपुर रोड पर शनिवार को किसान का शव रखकर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने सात नामजद व 30 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को रसूलाबाद के माल का पुरवा गांव के किसान रमेश चंद्र झींझक रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिले थे। बाद में उनकी हैलट अस्पताल में मौत हो गई। शनिवार को शव गांव पहुंचा। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और बैनामा की गई जमीन का दाखिल खारिज न करने की मांग को लेकर कानपुर रोड जाम कर दिया। डेढ़ घंटे रोड सड़क जाम रहने से आवागमन बाधित रहा। रविवार को पुलिस ने सड़क जाम करने वाले माल का पुरवा गांव के गजेंद्र सिंह, अमित उर्फ अंशुल, अंकित, मीनू उर्फ रवेश, भानु, ऋषभ उर्फ भूरा, कल्लू उर्फ आकांशू व 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ परशुराम सिंह ने बताया कि सभी पर सरकारी कार्य में बाधा, बलवा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें