फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार सीआईएसएफ जवान की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
कानपुर देहात जिले में सड़क हादसे में सीआईएसएफ जवान सोबरन सिंह की मौत हो गई। फाइल फोटो संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव के पास बुधवार की दोपहर खड़े ट्रक में बाइक टकराने से सीआईएसएफ जवान की मौत हो र्गई। वह एनटीपीसी दिबियापुर, औरैया से ड्यूटी करके बाइक से कानपुर की ओर जा रहा था। जवान अलीगढ़ जिले का रहने वाला है। वह हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

कानपुर आगरा हाईवे में हिम्मतपुर गांव के पास खड़े ट्रक में बाइक सवार अलीगढ़ जिले के नगला लोकी गांव निवासी सीआईएसएफ जवान सोबरन सिंह (48) की मौत हो गई। वह दिबियापुर एनटीपीसी में तैनात था। दुघर्टना के बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ निशांत पाठक ने मृत घोषित कर दिया। उसकी जेब में मिले आई कार्ड से पहचान हुई। पुलिस ने अलीगढ़ में रहने वाले परिजनों को सूचना दी। रसधान चौकी इंचार्ज प्रभात सिंह ने बताया कि मृतक एनटीपीसी में तैनात था। वह दवा लेने कानपुर जा रहा था। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें