फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही और उसके दोस्त की मौत से गजनेर में मातम

विज्ञापन
कानपुर देहात के गजनेर थाने में सिपाही सचिन की कानपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। गजनेर थाने में तैनात सिपाही व कस्बे के रहने वाले उसके दोस्त की बुधवार की शाम सचेंडी में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी सूचना थाने में आते सिपाही के साथियों में शोक छा गया। थाने के लोग उसके मिलनसार स्वभाव की तारीफ करते रहे। वहीं दुर्घटना का शिकार हुए साथी युवक के घर कोहराम मच गया। काफी लोग कानपुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन

गजनेर थाने में तैनात सिपाही सचिन (23) वाराणसी वीआईपी ड्यूटी पर गया था। वह बुधवार को लौट रहा था। उसके साथ गजनेर कस्बे का रहने वाला दोस्त बीरेंद्र भी था। बीरेंद्र कानपुर, श्याम नगर में रहकर एक फैक्टरी में ठेकेदारी करता था। सिपाही से उसकी दोस्ती थी। सिपाही वाराणसी से कानपुर लौटने पर बीरेंद्र के साथ बाइक से गजनेर आ रहा था। सचेंडी में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी इससे दोनों की मौत हो गई।
सचिन 2018 बैच का सिपाही था। वह 19 दिसंबर 2019 से गजनेर थाने में तैनात था। वह 25 नवंबर को वीआईपी ड्यूटी करने वाराणसी के लिए रवाना हुआ था। सिपाही की मौत से थाने में तैनात उसके साथी गुमसुम नजर आए। वहीं, बीरेंद्र के भाई जितेंद्र, धीरेंद्र कानपुर रवाना हो गए। घर में महिलाएं बिलखती रहीं। बीरेंद्र अविवाहित था। गजनेर से काफी संख्या में लोग कानपुर गए। इंस्पेक्टर आलोक कुमार यादव ने बताया कि मृतक सिपाही बड़पुरा महेशपुर, मुरादाबाद का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें