फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओबी पिलर के गड्ढे में गिरा मिक्सर मशीन ट्रक

विज्ञापन
रूरा में पिलर निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढ़े में पलटा पड़ा डंपर। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय के पास गुरुवार की सुबह आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) पिलर के लिए खोद गए गड्ढे में किनारों की मिट्टी धंसने से मिक्सर मशीन ट्रक पलट गया।
विज्ञापन

कस्बे में रेलवे लाइन पर आरओबी निर्माण प्रगति पर है। पिलर के लिए अकबरपुर शिवली मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत कार्यालय के सामने तीन गड्ढे खोदे गए हैं। करीब डेढ़ माह बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। वाहन चालकों को गांधी नगर मोहल्ले से होते हुए मुख्य बाजार आना पड़ रहा है। पूर्व में कई बार बाइक सवार गड्ढ़े में गिर चुके हैं।
गुरुवार की सुबह झींझक जा रहा खाली मिक्सर मशीन ट्रक गड्ढे के किनारे से निकल रहा था। तभी मिट्टी धंस गई और मिक्सर मशीन ट्रक गड्ढ़े में पटल गया। आसपास के लोगों ने केबिन से चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कार्रवाई के डर से ट्रक चालक लोगों को चकमा देकर भाग निकला। देर शाम तक मिक्सर मशीन ट्रक को गड्ढे से निकालने का प्रयास नहीं किया गया। गड्ढ़े के किनारे सुरक्षा के लिए लगाई गई टिन शेड टूट गए। एसओ विद्यासागर सिंह ने बताया कि सेतु निगम के कर्मियों से पलटा ट्रक हटवाने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें