फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलर के लिए खोदे गड्ढे में गिरा बाइक सवार

विज्ञापन
रूरा में पिलर निर्माण के लिए बने गड्ढ़े में गिरा बाइक सवार। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। कस्बे में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज में पिलर के लिए खोदे गए गड्ढे में बाइक सवार गिर गया। गनीमत रही कि उसे चोट नहीं आई। लोगों का कहना है कि गड्ढे के किनारे लगा कमजोर सुरक्षा घेरा और रूट डायवर्जन न होना हादसे की वजह बन रहा है। इससे पहले भी कई बाइक सवार गड्ढे में गिर चुके हैं।
विज्ञापन

कस्बे के पश्चिमी रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन आरओबी में पिलर के लिए बनाए गए गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। नगर पंचायत कार्यालय के पास मुख्य मार्ग पर तीन बड़े गड्ढे खोदे गए हैं। इन गड्ढों में एक साथ पिलर निर्माण का हो रहा है, लेकिन सुरक्षा का सही इंतजाम नहीं है। सेतु निगम ने टीन शेड बेतरतीब तरीके से लगाई है। मिट्टी कटान की वजह से बाइक सवार फिसलकर गड्ढ़े में गिरते हैं। हजारों लोगों का आवागमन, इसके बावजूद रूट डायवर्जन नहीं हो सका है। गुरुवार को अकबरपुर जा रहा बाइक सवार फिसलकर गड्ढ़े में जा गिरा। उसे राहगीरों ने बाहर निकला। इसके बाद रस्सी से बांधकर बाइक निकाली गई। कस्बे के लोगों ने कार्यदायी संस्था से रूट डायवर्ट कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें