फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद पलटा पड़ा मूंगफली लदा ट्रक। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। पिटाकपुर गांव के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने गांव के युवक को रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में अनियंत्रित ट्रक खड़े ट्रैक्टर व ट्रांसफार्मर में टक्कर मारकर पलट गया। ट्रक पलटने से चालक व क्लीनर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उदयवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार भोर उसका बेटा सुखवीर सिंह (30) खेत में फसल की रखवाली के लिए जा रहा था। तभी पिटाकपुर व बकसौंधी संपर्क मार्ग पार करते समय राजपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में अनियंत्रित ट्रक पास में खड़े ट्रैक्टर व ट्रांसफार्मर में टकरा गया। इससे ट्रैक्टर व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद ट्रक पलट गया। जालौन के सिकरी रहमानपुर गांव निवासी चालक सोनू व क्लीनर सुरजीत उर्फ भूरे गंभीर रूप से घायल हो गए। सुखवीर की मौत के बाद पत्नी आरती देवी, मां रामढकेली व पिता का रोकर बुरा हाल हो गया। चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
दो माह पहले हुई थी शादी
सुखवीर की शादी 24 मई को हुई थी। पिता उदयवीर ने बताया कि बेटे की शादी लॉकडाउन में जालौन के अभैदेपुर गांव की आरती से हुई थी। सुखवीर की मौत की खबर मिलते ही आरती बेहोश हो गई। होश में आने के बाद पत्नी का रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक खेती में पिता की मदद करता था।
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से बच्चे की मौत
सिकंदरा। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बच्चे की मौत हो गई।
गुरुवार देर शाम महमूदपुर गांव के सामने हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे गांव के ही राजेश के पुत्र राजाबाबू उर्फ शालू (13) को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। वह बिस्कुट लेने दुकान गया था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें