फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में मृत दोनों युवक थे मौसेरे भाई

विज्ञापन
रन यां पुलिस चौकी में खड़ी क्षतिग्रस्त कार व बाइक। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां। बुधवार की देरशाम मंटोरा ओवर ब्रिज पर सड़क हादसे में मरे दोनों युवकों की गुरुवार को शिनाख्त हो गई। यह दोनों मौसेरे भाई थे। दोनों मजदूरी करते थे।
विज्ञापन

रनियां में बुधवार की देरशाम विपरीत दिशा से आ रही कार ने दो बाइक को सामने से टक्कर मार दी थी। इससे अलग-अलग बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई थी। गुरुवार को उनकी शिनाख्त नैनपुर रसूलाबाद के मनोज (39) व भुजपुरा के रामपाल (40) के रूप में हुई। दोनों मौसेरे भाई थे। मनोज नैनपुर गांव में रह कर मजदूरी करता था। रामपाल रनियां की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। मनोज अपनी मां कुसमा को लेकर बुधवार सुबह भुजपुरा मौसेरे भाई रामपाल के यहां गया था। इसके बाद मनोज मां कुसमा के साथ और दूसरी बाइक से रामपाल घाटमपुर के किवडियां गांव में रिश्तेदार के यहां छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
वहां से लौटते समय मंटोरा चौराहे के पास एक कार ने दोनों की बाइक में टक्कर मार दी थी। इसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में कुसुमा देवी को भी चोटें आई थीं। मनोज और रामपाल की मौत से वह सदमे में आकर घटनास्थल से थोड़ी दूर बैठी रही। इसलिए हादसे के तुरंत बाद दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। बाद में उसने दोनों के बारे में पुलिस को बताया। चौकी इंचार्ज शमशेर बहादुर सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
रनियां। दुर्घटना में मौसेरे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मनोज की मां कुसमा व पत्नी सुमन का रोकर बुरा हाल रहा। कुसमा ने बताया कि मनोज की शादी 2005 में हुई थी। चार बेटियां प्रिया (8), राधा (5) व दो जुड़वां बेटी लक्ष्मी, मोनी हैं। श्यामपाल ने बताया कि भाई रामपाल की शादी 2002 में हुई थी। उसके अंकू (15),अनिकेत (12), कौशल (10) तीन बेटे व काजल (13), मानसी (5) व प्रांशी (3) तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें