फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल जा रहे किसान को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के गोगूमऊ रेलवे क्रासिंग के पास साइकिल सवार किसान को ट्रक ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हंसपुर चौबेपुर कानपुर से ससुराल तरगांव घाटमपुर जा रहा था।
विज्ञापन

हंसपुर थाना चौबेपुर कानपुर नगर निवासी राजाराम (55) शुक्रवार सुबह साइकिल से ससुराल जा रहा था। सुबह आठ बजे रायपुर गजनेर मार्ग में गोगूमऊ रेलवे क्रासिंग के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक की जेब की तलाशी ली।
जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। इसके बाद सूचना परिजनों को दी गई। घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने जिठरौली गांव के पास पकड़ लिया। मृतक के बेटे सर्वेश ने बताया कि मामा सूरजबली ने पिता को बुलाया था। उनसे मिलने के लिए साइकिल से जल्दी निकले थे। उसके तीन बेटे व दो बेटियां हैं। एसओ समर बहादुर ने बताया कि मृतक के बेटे सर्वेश की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें