फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: कानपुर में आज से दौड़ने लगीं एसी इलेक्ट्रिक बसें, मंत्री महापौर और विधायक बने पहले यात्री

Sat, 11 Dec 2021 01:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड की ओर के द्वारा अहिरवां में इलेक्ट्रॉनिक बस चार्जिंग स्टेशन से बसों का संचालन शुरू किया गया है। इस दौरान मंत्री महाना, नीलिमा कटियार समेत महापौर, भाजपा विधायकों और एमएलसी, मंडलायुक्त डॉ राजशेखर और नगर आयुक्त शिवशरनप्पा जी एन ने विधिवत पूजन करके हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।
विज्ञापन
ई बसों का संचालन शुरु, पहले यात्री बने मंत्री, महापौर और विधायक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में प्रदूषण को कम करने की कवायद के तौर पर आज से शहर में एसी इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन शुरु हो गया है। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर अहिरवां में सिटी बसों के चार्जिंग स्टेशन से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहली बस में मंत्री कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी समेत एमएलसी अरुण पाठक यात्री बनकर निकले। 
विज्ञापन


पहले चरण में दो रूटों पर 20 बसों को दौड़ाया जाएगा। एक रूट आईआईटी से चकेरी और दूसरा आईआईटी से जाजमऊ तक इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। 60 बसें शहर में आ चुकी हैं। नियमित संचालन होने के बाद बाकी के छह रूट बढ़ा दिए जाएंगे। 

न्यूनतम किराया 10 रुपये निर्धारित
सिटी बसों के किराया 1.76 रुपये प्रति किमी की दर से वसूला जाएगा। न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 25रुपये तय किया गया है। इलेक्ट्रिक बसें डेढ़ से दो घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाएंगी। एक बार फुल चार्ज होने के बाद बस 180 किलोमीटर तक चल सकेंगी। 
विज्ञापन


अभी इन दो रूटों पर चलेंगी 20 बसें
1.चकेरी मोड़ से आईआईटी 
ये होंगे स्टॉपेज -चकेरी, रामादेवी, पीएसी मोड़, पैराशूट, टाटमिल, जरीब चौकी, गोल चौराहा, रावतपुर, गुरुदेव, कल्याणपुर, आईआईटी

2. चकेरी, फूलबाग से आईआईटी, नानकारी
ये होंगे स्टॉपेज : चकेरी, रामादेवी, टाटमिल, घंटाघर, बड़ा चौराहा, लाल इमली, मोतीझील गेट, हैलट, गोल चौराहा, गुरुदेव, विश्वविद्यालय, आईआईटी, नानकारी

इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसों का संचालन शनिवार से होने लगेगा। पहले चरण में दो रूटों पर 20 बसेें उतारी जाएंगी। अभी जो किराया सीएनजी बसों के लिए निर्धारित है। उसी हिसाब से 1.76 रुपये प्रति किमी के हिसाब से वसूला जाएगा।
विज्ञापन

अनिल अग्रवाल, प्रबंध निदेशक, सिटी बस सेवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें