अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
फर्रुखाबाद में फेसबुक पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव, सपा संरक्षक पूर्व मुलायम सिंह यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर सपा नेताओं ने कार्रवाई की मांग की। सपा नेताओं ने एसपी को शनिवार को ज्ञापन दिया।
एसपी ने एएसपी को पूरे प्रकरण में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।सपा के पूर्व प्रवक्ता पुष्पेंद्र यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं ने शनिवार को एसपी डॉ. अनिल मिश्रा को शिकायती पत्र दिया।
उन्होंने कहा की फेसबुक पर संजीव राजपूत नाम के व्यक्ति ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है।
एसपी ने इस मामले में एएसपी त्रिभुवन सिंह को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया सपा नेता रजत क्रांतिकारी, करण सिंह कठेरिया, अरशद फारूकी, मोहसिन खान, आशुतोष तिवारी, अमन शाक्य, शिवनाथ राजपूत मौजूद रहे।