Hardoi News: शुरू से ही यह आशंका जाहिर की जा रही थी कि तीनों को दूसरे जिले की जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन से लेकर जेल प्रशासन तक अपनी रिपोर्ट भेज चुका था।
दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सात साल की सजा सुनाए जाने के बाद से रामपुर जेल में बंद पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को हरदोई जिला कारागार में भेजा गया है। रविवार सुबह 8:15 बजे वह रामपुर पुलिस की सुरक्षा में हरदोई जिला कारागार लाए गए। अब्दुल्ला आजम को हरदोई लाने के दौरान रास्ते में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन
बता दें कि दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में एमपीएलए कोर्ट ने तीन दिन पहले सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां को सात साल की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट ने उनको जेल भेजने के आदेश कर दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने उनको रामपुर जेल में भेजा था।
शुरू से ही यह आशंका जाहिर की जा रही थी कि तीनों को दूसरे जिले की जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन से लेकर जेल प्रशासन तक अपनी रिपोर्ट भेज चुका था। शनिवार की रात में आजम और अब्दुल्ला को रामपुर से बाहर भेजने का आदेश पुलिस प्रशासन को मिल गया।