फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों के सितम: पति ने छोड़ा, 11 साल देवर ने साथ रखा, अब उसने भी साथ देने से इंकार कर घर से निकाला

Sun, 26 Jul 2026 05:41 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

पति के साथ छोड़ने के बाद 11 साल देवर ने साथ रख घर से निकाला। पुलिस ने एसपी के निर्देश पर सात ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनंतराम कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को पति ने जब छोड़ दिया तो 11 साल तक देवर के साथ पति-पत्नी की तरह रही। अब उसे दो बच्चों समेत घर से निकाल दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सात ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह मामला अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पुरवा मदन सिंह गांव का है।
विज्ञापन


महिला की शादी पांच मई 2011 को हुई थी। वर्ष 2015 में दूसरे बेटे के जन्म के बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। आरोप है कि पति के छोड़ने के बाद ससुरालियों ने उस पर दबाव बनाया। इस दबाव के चलते महिला वर्ष 2015 से 2026 तक अपने देवर के साथ पति-पत्नी की तरह रही। 10 जून को ससुरालियों ने महिला और उसके बच्चों का खर्च देने से मना कर दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
 

उसे दोनों बेटों के साथ घर से बाहर निकाल दिया गया। महिला ने पहले स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी। हालांकि, पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि हरीश कुमार, चंद्र प्रकाश, माला, शिव कुमार, ज्योति, राम निवास और नारायण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें