फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाज के घर विस्फोट, एक की मौत-सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आतिशबाज के घर विस्फोट, एक की मौत-सात घायल
विज्ञापन

-महिला के नाम है पटाखे बनाने का लाइसेंस,
-लाइसेंसधारी महिला की पोती की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
ठठिया (कन्नौज) । घर में ही पटाखा बनाने का काम करने वाला एक परिवार रविवार रात भीषण विस्फोट की चपेट में आ गया। दिवाली के लिए जुटाए जा रहे पटाखों के स्टॉक में एकाएक हुए धमाके से पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में परिवार की एक युवती की जान चली गई। सात लोग घायल हैं।
घटना ठठिया थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी विस्मिल्लाह के मकान की है। पति मिढ़ई की मौत के बाद से विस्मिल्लाह बेटों के साथ मकान में ही पटाखे बनाने का काम करती हैं। वर्ष 1989 से पटाखे बनाने का लाइसेंस उनके पास है। मकान के एक ही परिसर में उनके बेटे अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। रविवार रात अचानक पटाखों के ढेर के बीच विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि विस्मिल्लाह के बेटे जलालुद्दीन के मकान का दरवाजा 30 फीट दूर गिरा। छत उड़ गई। यही नहीं जलालुद्दीन के भाइयों कयामुद्धीन और शमसुद्धीन के हिस्से के मकान भी क्षतिगस्त हो गए। मकान के बाहर बनी दुकानों के शटर टेड़े हो गए। मलबे में परिवार के लोग दब गए। धमाके की तेज गूंज से आसपास के लोग मदद को जुटे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विजय बहादुर मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया। तब तक जलालुद्धीन की 18 वर्षीय बेटी खुशबू की मौत हो चुकीथी। शमसुद्धीन, अनीश (14) पुत्र जलालुद्धीन, आतिब (13) पुत्र जलालुद्धीप, जोया (04) पुत्री जलालुद्धीप, अंजुम (35) पत्नी शमसुद्धीन, सब्बू (21) पत्नी गुलामद्धीन घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने मेडिकल कालेज पहुंच कर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी की। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि विस्फोट में एक युवती की मौत और सात लोग घायल हुए हैं। विस्फोट किस कारण से हुआ है। इसकी जांच कराई जा रही है।
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें