फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरती शर्मा हत्याकांड: शूटरों के झांसे में आकर उलझ गई पुलिस, गच्चा दे फरार हो गए

Sun, 23 May 2021 09:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आरती शर्मा हत्याकांड में खुलासे के बाद भी हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पांच दिन बाद भी पुलिस शूटरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
आरती शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महिला उद्यमी आरती शर्मा हत्याकांड में पुलिस पांच दिन बाद भी शूटरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस शूटरों के झांसे में आ गई। शूटर आसानी से फरार हो गए। अब उनकी नई लोकेशन तक पुलिस के पास नहीं है।
विज्ञापन


टीम प्रतापगढ़ व उसके आसपास ही खाक छान रही है। बिधनू-किसान नगर मार्ग पर करसुई पुल के पास 18 मई की शाम को आरती शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरती के पति श्याम शरण ने दो शूटरों शाहरुख और रिंकू उर्फ भोलू को सुपारी देकर हत्या कराई थी।

सुपारी 3 लाख 20 हजार रुपये में दी थी, जिसमें एक लाख 40 हजार रुपये शूटरों को दिए जा चुके हैं। तब से पुलिस शूटरों की तलाश कर रही है। शूटरों की आखिरी लोकेशन प्रतापगढ़ में ट्रेस हुई थी। जब पुलिस वहां पहुंची तो शूटर नहीं मिले।
विज्ञापन


अब पूछताछ में श्याम शरण ने बताया कि साजिश के तहत शूटरों ने खेल किया है। पहले से तय किया गया था कि वारदात को अंजाम देने के बाद वो प्रतापगढ़ जाएंगे। यहां पर वो कुछ देर के लिए मोबाइल ऑन करेंगे और फिर बंद कर देंगे।
विज्ञापन

इससे पुलिस का पूरा ध्यान वहीं पर चला गया। जबकि शूटर वहां से पहले ही फरार हो चुके हैं। अब उनकी लोकेशन कहां है या पुलिस को नहीं पता। अब उनके परिचितों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने कई नंबरों की सीडीआर और जिस नंबर से आरती को फोन किया गया था उसका पूरा विवरण मांगा है। पुलिस को ये भी पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर शहर में करीब एक घंटे तक घूमते रहे थे। उसके बाद प्रतापगढ़ रवाना हुए थे। 

कॉल रिकॉर्डिंग में घरेलू कलह के मिले साक्ष्य
पुलिस को श्याम शरण के मोबाइल से तमाम कॉल रिकॉर्डिंग मिली हैं। इसमें आरती से बातचीत की रिकॉर्डिंग भी शामिल है। एक दो रिकॉर्डिंग में वो आरती पर आरोप लगाता है कि सार्वजनिक तौर पर वो उसको बेइज्जत करती है। ये ठीक नहीं है। जो कहना है घर के भीतर कहा करो। रिकॉर्डिंग में दोनों के बीच कहासुनी भी कैद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें