फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफिला रोकने पर पुलिस से भिड़े आप प्रत्याशी व समर्थक

विज्ञापन
गजनेर में पुलिस के रोकने से सड़क पर बैठे आप प्रत्याशी व समर्थक। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। वाहनों का काफिला रोकने से नाराज आम आदमी पार्टी प्रत्याशी व समर्थक पुलिस कर्मियों से भिड़ गए और नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। बाद में परमीशन दिखाने पर सभी को जाने दिया गया।
विज्ञापन

गजनेर थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह सोमवार को पुलिस व पीएसी बल के साथ कस्बे में पैदल मार्च कर रहे थे। इसी दौरान नबीपुर की ओर से आम आदमी पार्टी के झंडे लगे वाहनों का काफिला देखकर पुलिस ने रुकवा लिया। जिससे भोगनीपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी आशुतोष पांडेय व उनके समर्थक बिफर गए। उन्होंने बेवजह परेशान कराने का आरोप लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और सड़क पर बैठ गए। समर्थकों ने अन्य पार्टियों के 30-35 वाहनों का काफिला निकलने के बावजूद चेक न करने का आरोप पुलिस पर लगाया। मामला बढ़ता देख थानाध्यक्ष ने सीओ सदर को सूचना दी।
सीओ अरुण कुमार सिंह ने वाहनों की परमीशन न होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद आप प्रत्याशी ने काफिले में चल रहे वाहनों के परमीशन पत्र दिखाए। थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रत्याशी के काफिले में शामिल सभी छह वाहनों की परमीशन पाए जाने पर उन्हें जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें