फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में मजबूती से लड़ेगी आम आदमी पार्टी: मंत्री राजेंद्र पाल गौतम

Sat, 09 Jan 2021 07:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
भरथना में पत्रकारों से बातचीत करते दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी। केंद्र की भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कृषि कानून बनाए हैं। इन कानूनों से किसानों का कुछ भला होने वाला नहीं है। आम आदमी पार्टी 2022 का विधान सभा चुनाव समान विचार धारा वाले दलों के साथ मिलकर लड़ेगी।
विज्ञापन


ये बातें शनिवार को दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने भरथना के मोहल्ला गिरधारीपुरा स्थित पीयूष यादव के आवास पर पत्रकारों से कही। राजेंद्र पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी जिला पंचायत स्तर का चुनाव लड़ेगी। जिसकी पूरी तैयारियां चल रही हैं।

इसके बाद विधान सभा चुनाव लड़ेगी। आप सरकार ने दिल्ली में 26 प्रतिशत बजट स्कूलों में, 13 प्रतिशत स्वास्थ्य पर खर्च किया है। हर मोहल्ले में क्लीनिक खुले हैं। सबसे सस्ती बिजली दिल्ली में ही दी जा रही है। पढ़ने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत मुफ्त में कोचिंग दी जा रही है।
विज्ञापन


सरकार बनने पर सारी सुविधाएं उत्तर प्रदेश में भी लागू की जाएंगी। मोहर सिंह यादव, रामशरण यादव, सीताराम यादव, राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद तिवारी, भगवान दास पोरवाल, संतोष उपाध्याय, अजब सिंह यादव, राजा सिंह भदौरिया, अनुपम मिश्रा, रामकिशोर पुलेकर सहित पचास से अधिक कार्यकर्ताओं ने पुष्प भेंट करके उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष संजय कुमार, आशीष सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें