फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट में आधार कार्ड का नियम लागू

Fri, 06 Jan 2017 12:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- पांच साल तक के बच्चों के लिए सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए सिर्फ आधार कार्ड ही काफी है। यह गाइड लाइन कोको कोला चौराहा स्थित विशाल मेगा माल में खुले पासपोर्ट ऑफिस में मान्य हो गई है। अब ऑनलाइन आवेदन के दौरान यदि आपने आधार कार्ड की स्कैन कॉपी लगा दी है तो वेरिफिकेशन के लिए सिर्फ उसे ही ले जाना होगा। पहले बर्थ सर्टिफिकेट और हाईस्कूल के सर्टिफिकेट की स्कैन कॉपी भी लगानी पड़ती थी और ले जाना पड़ता था। लेकिन अब सिर्फ आधार को ही स्कैन करना पड़ेगा।
विज्ञापन


ये है शुल्क
साधारण पासपोर्ट के आवेदन की फीस 1500 रुपये और तत्काल पासपोर्ट बनवाने की फीस 3500 रुपये है। passportindia.gov.in पर जाकर आप आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कोको कोला चौराहा स्थित विशाल मेगा माल में खुले पासपोर्ट आफिस में भी आकर आप आवेदन कर सकते हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट आफिसर अजय रस्तोगी का कहना है कि गाइड लाइन नए वर्ष पर चालू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें