फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एमपी में बनीं चार पिस्टल सप्लाई करने आया युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एसटीएफ की कानपुर यूनिट ने मध्य प्रदेश की बनी चार पिस्टल और सात मैग्जीन समेत मैनपुरी के नौगवा रिवरिया के स्वदेश कुमार को गिरफ्तार किया है। वह सीसामऊ में 30 से 35 हजार रुपये में पिस्टल की सप्लाई देने आ रहा था। पूछताछ में उसने मध्य प्रदेश के धार जिले के बड़े सप्लायर का नाम लिया है। एसटीएफ के साथ पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह के मुताबिक एक युवक के असलहों की खेप लेकर सीसामऊ क्षेत्र में आने की सूचना मिली। टीम ने आरोपी को झकरकटी से जरीब चौकी जाने वाली रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह धार जिले के बंटे भाटिया से 20-25 हजार रुपये में पिस्टल व मैग्जीन लेकर आता है। यहां पर 30 से 35 हजार रुपये में बेच देता है। उसको यह पिस्टल सप्लाई देनी थी।
एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि बिहार में सख्ती होने से मुंगेर की बनी पिस्टलों की तस्करी कम हो गई है। अपराधी और चोरी छिपे शौक पूरा करने वाले मध्य प्रदेश के धार जिले की बनी पिस्टल मंगवा रहे हैं। सीसामऊ निवासी पिस्टल मंगवाने वाले की तलाश की जा रही है। टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें