फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: विसर्जन को गया युवक नहर में डूबा, गोतखोरों ने खूब कोशिश की...नहीं मिला, लोगों ने अव्यवस्थाओं को कोसा

Wed, 25 Oct 2023 07:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बांदा- प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित केन नहर में विसर्जित करने के लिए गए हुए थे। तभी विसर्जन के उपरांत नहर में नहाते समय नीरज अचानक लापता हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बुधवार की शाम केन नहर में देवी विसर्जन करने गए युवक की नहर में नहाते समय डूब गया। काफी देर बाद तक उसका पता नहीं लगाया जा सका। युवक की तलाश चल रही है। कोतवाली अतर्रा कस्बे के लखन कॉलोनी निवासी नीरज गुप्ता (22) पुत्र चुनमुनिया गुप्ता बुधवार की शाम देवी प्रतिमा विसर्जन में गया था।

विज्ञापन

अपने मोहल्ले पर स्थित देवी प्रतिमा को डीजे सहित युवकों की टोलियां के साथ नगर भ्रमण के उपरांत बांदा- प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित केन नहर में विसर्जित करने के लिए गए हुए थे। तभी विसर्जन के उपरांत नहर में नहाते समय नीरज अचानक लापता हो गया।
काफी देर बाद जब उसके साथियों ने खोजबीन की, तो कहीं पता नहीं लग सका। मौजूद उसके साथियों ने इसकी जानकारी मौजूद थाना पुलिस को दी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक थाना पुलिस समेत गोताखोर कि मदद से युवक की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं को कोसा
नहर के आसपास मौजूद लोगों सहित अतर्रा कस्बे के रहने वालों ने दुर्घटना में नगर पालिका और पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों ने कहा कि नगर पालिका अतर्रा द्वारा केन नहर पर देवी प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाओं को न करने की बात भी कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें