फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: युवक की गोली मारकर हत्या, ढाबे में खाने के रुपयों को लेकर हुआ था विवाद, दो हिरासत में

Sun, 05 Nov 2023 08:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: एसपी ने बताया कि योगेश को इलाज के कानपुर भेजा गया था। हैलट पहुंचने पर मौत हो गई। पुष्पेंद्र व गार्ड को हिरासत में लिया गया है। मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में रनियां थाना क्षेत्र के उमरन ढाबा में खाना खाने के दौरान हुए विवाद में युवक की रायफल से गोली मार हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच ढाबे के गार्ड व गोली चलाने वाले को हिरासत में लिया है। मृतक अपने चार साथियों के साथ देर रात खाना खाने आया था।

विज्ञापन

रनियां निवासी योगेश पारिक (35) शनिवार देर रात अपने चार साथियों के साठ हाईवे स्थित उमरन ढाबा खाना खाने आया था। खाने के रुपये देने को लेकर आपस में विवाद होने लगा। इसी दौरान गुनौली थाना, अछल्दा जिला औरैया के पुष्पेंद्र ने समझाने का प्रयास किया, तो योगेश ने गलियां दे दीं।
इस पर पुष्पेंद्र ने पास बैठे गार्ड से रायफल छीन कर योगेश को गोली मार दी। इससे ढाबा में हड़कंप मच गया। ढाबा संचालक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हत्या की जानकारी पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय पहुंचे। एसपी ने बताया कि योगेश को इलाज के कानपुर भेजा गया था। हैलट पहुंचने पर मौत हो गई। पुष्पेंद्र व गार्ड को हिरासत में लिया गया है। मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें