फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेमू ट्रेन में चढ़ते समय युवक की कटकर मौत

Fri, 22 May 2026 02:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर झींझक रेलवे स्टेशन की अप लाइन पर गुरुवार सुबह चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक युवक ट्रेन की चपेट आ गया। ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने परिजन को जानकारी देकर शव मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन

कानपुर नगर के नौबस्ता आशानगर निवासी मनीष यादव (25) पुत्र बलवान सिंह प्राइवेट नौकरी करते थे। गुरुवार सुबह वह शहर से मेमू ट्रेन से अपने पैतृक गांव हीरानगर कंचौसी थाना दिबिबयापुर जिला औरैया जा रहे था। झींझक रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर सुबह नौ बजकर 11 मिनट पर कानपुर-शिकोहाबाद मेमू ट्रेन रुकी थी तभी मनीष ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म पर खड़ा हो गया। कुछ देर बाद जैसे ही ट्रेन चली तो वह चढ़ने का प्रयास करने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चढ़ने के दौरान ही उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे चला गया। इससे उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने पहुंच कर जांच-पड़ताल की। अनहोनी की जानकारी पर मनीष की मां सरोज, पिता बलवान सिंह बिलखते रहे। पिता ने बताया कि मनीष उनका इकलौता पुत्र था। झींझक जीआरपी चौकी प्रभारी अर्पित तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें