गुरुवार की सुबह नगर के जहानाबाद रोड की रेलवे क्रॉसिंग का पास ट्रैक पर उसका क्षतविक्षत शव पड़ा मिला। जबलपुर एक्सप्रेस के चालक की सूचना पर आरपीएफ और कस्बा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की पैंट की जेब से मिली पर्ची में लिखे फोन नंबरों पर संपर्क कर पुलिस ने घटना की सूचना दी।
उधर, इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। सुसाइड नोट मिलने की जानकारी नहीं है। पैंट की जेब से मिली पर्ची में सिर्फ मोबाइल फोन के नंबर लिखे थे।