कानपुर। गुमटी में उलटी दिशा में दाैड़ रहे स्कूटी सवार ने दूसरी स्कूटी में सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। विरोध करने पर भाई-बहन को पीट दिया। इस पर गुस्से में बहन ने हेलमेट लेकर आरोपी को दौड़ा लिया।
कौशलपुरी निवासी भाई के साथ बहन संतनगर की ओर कॉलेज जा रही थी। गुमटी में न्यू बसंत टाॅकीज के पास उलटी दिशा में स्कूटी भगा रहे दुकान में काम करने वाले चालक ने टक्कर मार दी। धक्का देकर जमीन पर भाई-बहन को गिरा दिया। इस पर छात्रा ने भाई का हेलमेट लेकर आरोपी को दौड़ा लिया। तभी वहां दुकानदारों की भीड़ लग गई।
एक दुकानदार ने अपने कर्मचारी का पक्ष लेते हुए उस मौके से भगा दिया। उन लोगों ने आक्रोशित भाई-बहन को शांत कराकर जाने को कहा। रोती बिलखती छात्रा भाई के साथ परिजनों को जानकारी देकर कॉलेज चली गई। फजलगंज इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।